आत्मविश्वास जगाता है मॉर्निंग वाक
ठंड में खुद को फिट रखना है तो जरूर करें सुबह की सैर देवघर : सामान्य दिनों के मुकाबले शनिवार की सुबह कुछ ज्यादा ही ठंड. दूसरे लोगों की तरह मैं भी सुबह की सैर पर निकला. शहर से लेकर नंदन पहाड़ की वादियां कोहरे की चादर से ढकी पड़ी थीं. इसके बावजूद बड़ी संख्या […]
ठंड में खुद को फिट रखना है तो जरूर करें सुबह की सैर
देवघर : सामान्य दिनों के मुकाबले शनिवार की सुबह कुछ ज्यादा ही ठंड. दूसरे लोगों की तरह मैं भी सुबह की सैर पर निकला. शहर से लेकर नंदन पहाड़ की वादियां कोहरे की चादर से ढकी पड़ी थीं. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. ठंड के कारण चिड़ियों की चहचहाहट कम सुनाई पड़ रही थी. नंदन पहाड़ की तलहटी में योग करते लोग दिखाई पड़ रहे थे. वे उत्साह और उमंग से मॉर्निंग वॉक करने वालों का स्वागत कर रहे थे.
वहीं आसमान में उगते सूर्य को नमस्कार करके लोग अपनी शक्ति को बढ़ाने के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगते दिखे. पार्क के समीप पहुंचा तो वहां कराटे की प्रैक्टिस करते आधा दर्जन युवा दिखे. वे सुबह सुबह मार्शल आर्ट की कला सीख रहे थे. आप भी जरूर जागिये. आप शहर वासी मॉर्निंग वॉक पर निकलिये तो पता चलेगा दुनिया कितनी हसीन है. साल भर न सही मगर इस ठंड में जरूर करें मॉर्निंग वाक.
नंदन पहाड़ पर युवाओं की टोली पहुंची है सेहत बनाने
वाकिंग से खुद को फिट रखने में आसानी होती है. अपने करते सर की सलाह पर वाकिंग कर रहे हैं. बहुत फायदा हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










