नवल हाजरा का लिया फिंगर प्रिंट
देवघर : कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने एक्सपर्ट पुलिस पदाधिकारी एएसआइ मनीष कुमार ने चोरी कांड के आरोपित सारवां थाना क्षेत्र निवासी नवल हाजरा का फिंगर प्रिंट सैंपल लिया. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि नवल का फिंगर प्रिंट सैंपल मिलान के लिए एफएसएल लेबोरेटरी भेजा जायेगा. पुलिस के […]
देवघर : कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने एक्सपर्ट पुलिस पदाधिकारी एएसआइ मनीष कुमार ने चोरी कांड के आरोपित सारवां थाना क्षेत्र निवासी नवल हाजरा का फिंगर प्रिंट सैंपल लिया. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि नवल का फिंगर प्रिंट सैंपल मिलान के लिए एफएसएल लेबोरेटरी भेजा जायेगा. पुलिस के अनुसार हाइकोर्ट जज अपरेश कुमार सिंह के पुरनदाहा आवास में नौ मई 2016 की रात्रि में चोरी हुई थी. इस संबंध में 10 मई 2016 को नगर थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया था. मामले में पुलिस ने नागो हाजरा को जेल भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










