नवल हाजरा का लिया जायेगा फिंगर प्रिंट

Updated:
विज्ञापन

हाइकोर्ट जज अपरेश सिंह के पैतृक घर में चोरी का मामला देवघर : हाइकोर्ट जज अपरेश कुमार सिंह के पुरनदाहा स्थित पैतृक आवास से हुई चोरी मामले में नगर पुलिस सारवां थाना क्षेत्र के एक आरोपित नवल हाजरा का फिंगर प्रिंट लेगी. इसके लिए नगर पुलिस ने नवल को थाना बुलवाया है. पुलिस के अनुसार, […]

विज्ञापन

हाइकोर्ट जज अपरेश सिंह के पैतृक घर में चोरी का मामला

देवघर : हाइकोर्ट जज अपरेश कुमार सिंह के पुरनदाहा स्थित पैतृक आवास से हुई चोरी मामले में नगर पुलिस सारवां थाना क्षेत्र के एक आरोपित नवल हाजरा का फिंगर प्रिंट लेगी. इसके लिए नगर पुलिस ने नवल को थाना बुलवाया है. पुलिस के अनुसार, एक्सपर्ट द्वारा शनिवार को नवल का फिंगर प्रिंट लिया जायेगा. इसके बाद उसे घटनास्थल से उठाये गये फिंगर प्रिंट से मिलान के लिए एफएसएल लेबोरेटरी भेजा जायेगा. पुलिस के अनुसार हाइकोर्ट जज के पुरनदाहा आवास में नौ मई 2016 की रात में चोरी हुई थी.
इस संबंध में 10 मई 2016 को नगर थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया था. मामले में पुलिस ने नागो हाजरा को जेल भेजा था. वहीं इस मामले में प्रदीप हाजरा को भी पकड़ा गया था. सारवां थाना के एक मामले में काराधीन रहे नवल हाजरा को नगर पुलिस द्वारा इस कांड में रिमांड किया गया था. फिलहाल इस चोरी मामले में नवल जमानत पर है.
हाइकोर्ट जज के पुरनदाहा मुहल्ला स्थित आवास से चोरों ने नगदी समेत जेवरात आदि की चोरी की थी. चोर उनके घर के एक बंद कमरे की खिड़की का ग्रील उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया था और कमरे में रखे दो में से एक गोदरेज को तोड़ कर नगदी करीब 40 हजार रुपये सहित सोने के जेवरात आदि सामान की चोरी की थी. घटना के बाद खोजी कुत्ता मंगा कर जांच करायी गयी थी. वहीं रांची से एफएसएल की टीम मंगा कर सैंपल भी कलेक्ट कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola