14 के खिलाफ एफआइआर दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
करौं : बसकुपी कोलियरी में शुक्रवार को करौं पुलिस ने अवैध सुरंग को जेसीबी से भरवाया. कोलियरी क्षेत्र के जंगल एरिया व बंद पड़ी खदान से अवैध कोयला उत्खनन को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया. करीब 25 सुरंगों को भरवाया गया. बताते चलें कि बसकुपी में नियमित रूप से सुरंग बनाकर हो […]
विज्ञापन
करौं : बसकुपी कोलियरी में शुक्रवार को करौं पुलिस ने अवैध सुरंग को जेसीबी से भरवाया. कोलियरी क्षेत्र के जंगल एरिया व बंद पड़ी खदान से अवैध कोयला उत्खनन को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया. करीब 25 सुरंगों को भरवाया गया. बताते चलें कि बसकुपी में नियमित रूप से सुरंग बनाकर हो रहे कोयले के अवैध उत्खनन व तस्करी से संबंधित खबर प्रभात खबर ने तीन जनवरी को प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और शुक्रवार को जेसीबी से अवैध सुरंगों को भरवाया.
पिछले एक पखवारे के दौरान पुलिस ने जंगल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया था. इसके पूर्व ही कई बार छापेमारी की गयी व सुरंग को भरा गया, लेकिन कोयला माफिया ने सुरंग बना कर अवैध कोयला का उत्खनन कराया. पुलिस 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अवैध कोयला उत्खनन को लेकर थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो पदाधिकारियों व जवानों के साथ लगातार क्षेत्र पर नजर बनाये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










