67 गरीब महिलाओं को मिला गैस सिलिंडर व चूल्हा
मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने उज्ज्वला योजना के तहत 67 बीपीएल महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर व चूल्हा वितरित किया. उन्होंने कहा कि पहले अमीरों के घर में गैस का चूल्हा जलता था, लेकिन अब गरीबों के घर में भी रसोई गैस जलेगा. पहले […]
मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने उज्ज्वला योजना के तहत 67 बीपीएल महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर व चूल्हा वितरित किया. उन्होंने कहा कि पहले अमीरों के घर में गैस का चूल्हा जलता था, लेकिन अब गरीबों के घर में भी रसोई गैस जलेगा. पहले महिलाएं लकड़ी चुन कर खाना बनाती थीं. लेकिन अब समय बदल गया है. भाजपा सरकार हर महिला को सम्मान देते हुए रसोई गैस दे कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायी है. मौके पर परमेश्वर मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाब मंडल, सुधीर यादव, दिलीप तिवारी, रमेश साह, विनय तिवारी, छोटन पांडेय, अधीर गांगुली, संतोष तिवारी, नारायण यादव, राहुल सिंह, बीडीओ जोहन टुडू, पप्पू रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










