गोड्डा के दिव्यांगों को मिलेगा नि:शुल्क उपकरण

Updated:
विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय की ओर से गोड्डा व देवघर जिले में दिव्यांगों के उपकरण के लिए कैंप लगाया जायेगा. मंत्रालय के अवर सचिव एसके महतो ने केंद्र सरकार की एडीआइपी योजना के तहत उपकरण बनाने वाली कंपनी एलीमो के चेयरमैन को पत्र लिख कर कैंप लगाने का निर्देश दिया है. […]

विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय की ओर से गोड्डा व देवघर जिले में दिव्यांगों के उपकरण के लिए कैंप लगाया जायेगा. मंत्रालय के अवर सचिव एसके महतो ने केंद्र सरकार की एडीआइपी योजना के तहत उपकरण बनाने वाली कंपनी एलीमो के चेयरमैन को पत्र लिख कर कैंप लगाने का निर्देश दिया है.

कैंप के जरिये दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण दिया जायेगा. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सात सितंबर को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्री थावर चंद्र गहलोत को पत्र लिख कर कहा था कि गोड्डा संसदीय क्षेत्र एक पिछड़ा इलाका है. दिव्यांग आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं हैं. सरकार को एडीआइपी योजना के तहत दिव्यांगाें के बीच उपकरण का वितरण करना चाहिए. सांसद की आग्रह पर दिव्यांगों के लिए कैंप लगाने व उपकरण वितरण का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola