पांच से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल
देवघर : पिछले कुछ दिनों से जिले में जोरदार ठंड पड़ रही है. बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं. शीतलहर व बढ़ती ठंड को देखते हुए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सरकारी विद्यालय, अल्पसंख्यक व निजी विद्यालय में अगले नौ दिनों तक यानी पांच जनवरी से 13 जनवरी तक स्कूलों में […]
देवघर : पिछले कुछ दिनों से जिले में जोरदार ठंड पड़ रही है. बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं. शीतलहर व बढ़ती ठंड को देखते हुए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सरकारी विद्यालय, अल्पसंख्यक व निजी विद्यालय में अगले नौ दिनों तक यानी पांच जनवरी से 13 जनवरी तक स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है. साथ ही 15 जनवरी से 20 जनवरी तक सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक तय किया गया है.
इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक सीवी सिंह ने जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों, निजी विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेज कर जानकारी दे दी है. इसमें कहा गया है कि यह निर्देश कक्षा आठ तक के लिए प्रभावी होगा. साथ ही कहा गया है कि छात्र-छात्राओं विद्यालय नहीं जायेंगे, लेकिन सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी ड्यूटी पर बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










