चलाना नहीं आता, शोभा की वस्तु बने टैब

Updated:
विज्ञापन

कई प्रधान निरक्षर, तो कई हैं उम्रदराज फिलहाल खुद के पैसे से कराना होगा इंटरनेट का रिचार्ज सारठ : जमीन के प्लॉटों में त्रुटियों की मौके पर शुद्धि व ऑनलाइन लगान वसूलने के लिए झारखंड सरकार की ओर से आनन-फानन में ग्राम प्रधानों को दिये गये टैब उनके लिए जी का जंजाल बन गये हैं. […]

विज्ञापन

कई प्रधान निरक्षर, तो कई हैं उम्रदराज

फिलहाल खुद के पैसे से कराना होगा इंटरनेट का रिचार्ज
सारठ : जमीन के प्लॉटों में त्रुटियों की मौके पर शुद्धि व ऑनलाइन लगान वसूलने के लिए झारखंड सरकार की ओर से आनन-फानन में ग्राम प्रधानों को दिये गये टैब उनके लिए जी का जंजाल बन गये हैं. कई प्रधान निरक्षर हैं जिनका वास्ता कभी कंप्यूटर या स्मार्टफोन तक से नहीं रहा. सारठ में 205 प्रधानों को टैब दिये गये हैं. उन्हें इंटरनेट कनेक्शन देने व रिचार्ज कराने के बारे में भी विभाग अब तक मौन है. कई टैब में झारनेट सपोर्ट नहीं कर रहा है तो कई के स्टार्ट नहीं होने की शिकायत ग्राम प्रधानों ने की है. गोपालपुर मौजा के ग्राम प्रधान राजेन टूडू बसबुटिया की मनोरमा देवी, सोतारडीह के ज्योतिंद्रनाथ सिंह, कालीजोत की सेहरून बीवी व चिरुलिया की नेमती देवी निरक्षर हैं. इन्होंने सीओ को अपनी समस्या बतायी तो उन्होंने हाथ खड़े कर लिए.
कहते हैं सीओ
सीओ धनंजय पाठक ने कहा कि अभी वितरण किया गया है. प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. नेट पैक रिचार्ज कराने में राशि की समस्या पर वरीय अधिकारियों से पत्राचार किया जायेगा. जैसा आदेश आता है, वैसा किया जायेगा.
टैब काम ही नहीं कर रहा है. ऊपर से रिचार्ज कराने की समस्या है. बैठक मे बात रखी गयी है. आगे देखते हैं क्या होता हैं
– सुरेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ
टैब का उपयोग करने को सही ढंग से प्रशिक्षण नहीं दिया गया है. झारनेट काम नहीं कर रहा है. प्रशिक्षण भी सही तरह से नहीं दिया गया हैं, 19 जनवरी को दोबारा प्रशिक्षण है. बैठक में बात रखी गयी है.
– सदानंद भोक्ता, सचिव प्रधान संघ, सारठ
टैब चलाना जानते हैं, लेकिन साल भर का नेट पैक कम से कम डेढ़ हजार का आयोगा. इसके लिए कोई राशि नहीं दी गयी है. सीओ साहब के सामने समस्या रखेंगे.
– मणि भूषण दास, ग्राम प्रधान
अंचल कार्यालय से टैब तो मिला है, लेकिन मैं निरक्षर हूं. मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है. यह जी का जंजाल बना हुआ है.
– मनोरमा देवी, ग्राम प्रधान
उम्र अधिक हो चुकी है. उंगली ठीक से काम नहीं करती. टैब कहा से चलायें. रिचार्ज कराने में सम्मान राशि खर्च नहीं कर सकते हैं. शोभा की वस्तु रहेगा.
– रमेश नंदन, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola