डायन के संदेह में महिला का बाल काटा, मैला भी पिलाया
देवघर : समाज में अंधविश्वास का कहर थम नहीं रहा है. बच्चे बीमार हों या मवेशी बीमार हो जाये, इलाज नहीं कराकर डायन की करतूत पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं. हर दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है. डायन कह कर अपमानित करने का मामला सारवां थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुख्य […]
देवघर : समाज में अंधविश्वास का कहर थम नहीं रहा है. बच्चे बीमार हों या मवेशी बीमार हो जाये, इलाज नहीं कराकर डायन की करतूत पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं. हर दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है. डायन कह कर अपमानित करने का मामला सारवां थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल की है.
इसमें कहा है कि वह गरीब महिला है किसी तरह मजदूरी करके गुजर बसर करती है. गांव के परमेश्वर दास का बैल बीमार था तो तांत्रिक ने डायन की करतूत की आशंका जतायी. इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव के परमेश्वर दास, रोहित दास, देबु दास, बलवीर दास व सुशीला देवी महिला के घर पर आ धमके व गाली-गालौज करने लगे. विरोध करने पर बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










