डीबीए के पूर्व अध्यक्ष ने मांगा अधिवक्ताअों से समर्थन

Updated:
विज्ञापन

की तिथि 14 फरवरी 2018 देवघर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2018 के लिए देवघर जिला अधिवक्ता संघ से उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. पहले से चुनावी मैदान में छह उम्मीदवार स्टेट बार काउंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अमर कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, […]

विज्ञापन

की तिथि 14 फरवरी 2018

देवघर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2018 के लिए देवघर जिला अधिवक्ता संघ से उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. पहले से चुनावी मैदान में छह उम्मीदवार स्टेट बार काउंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अमर कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, वासुदेव प्रसाद दुबे, परेशनाथ राय, कौशल किशोर राय उतरने को तैयार हैं व सघन प्रचार कर रहे हैं.
इधर, नये साल की धमक होते ही एक और उम्मीदवार जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव चुनावी मैदान में आये व प्रचार करना शुरू किया. देवघर डीबीए से अब तक साल वरीय एडवोकेट चुनावी जंग में बाजी मारने के लिए पूरे जाेश के साथ लग गये हैं.
नामांकन का दूसरा दिन हो चुका है. जानकारी के अनुसार नोमिनेशन की अंतिम तिथि 16 जनवरी तक है व 14 फरवरी को मतदान होने जा रहा है. वोट के लिए उम्मीदवार कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की घोषणा कर रहे हैं. नये साल का कैलेंडर भी हरेक हॉल में बांटने व अधिवक्ताओं से मिलने-जुलने का सिलसिला जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola