योग्य लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं हों वंचित, वर्ना कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सभी एलडीएम से आधार सीडिंग करने का निर्देश पेंशन से संबधित आय प्रमाण पत्र सत्यापित करने का निर्देश डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने का निर्देश देवघर : डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैंकर्स, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, पीएमइजीपी, एनआरएलएम, जिला ई–गवर्नेंस सोसाइटी, ई–ब्लॉक मैनेजर, नेटवर्क मैनेजर के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सभी […]

विज्ञापन

सभी एलडीएम से आधार सीडिंग करने का निर्देश

पेंशन से संबधित आय प्रमाण पत्र सत्यापित करने का निर्देश
डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने का निर्देश
देवघर : डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैंकर्स, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, पीएमइजीपी, एनआरएलएम, जिला ई–गवर्नेंस सोसाइटी, ई–ब्लॉक मैनेजर, नेटवर्क मैनेजर के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीअो, सीअो को पेंशन का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.
इस दौरान उन्होंने सभी प्रकार की पेंशन योजनाअों की समीक्षा करते हुए आवेदनों को अॉनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि पेंशन योजना में एक भी योग्य लाभुक लाभ से वंचित नहीं रहे. उन्होंने एलडीएम को सभी योजनाअों से संबंधित आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया. डीसी ने एसडीअो को पेंशन से संबंधित जितने भी आय प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें सत्यापित कर शीघ्र निर्गत करने की बात कही. डीसी ने इ-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा के दौरान डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए डीआइअो को सभी प्रखंडों में भ्रमण कर भारत क्यूआर कोड जेनरेशन हेतु व्यापारी वर्गों को प्रेरित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये.
ये थे मौजूद
बैठक में डीडीसी जन्मजेय ठाकुर, एसडीअो रामनिवास यादव, कर्ण सत्यार्थी(प्रशिक्षु आइएएस), डीआरडीए निदेशक इन्दु रानी, डीआइइअो एबी रॉय, एलडीएम आरएसके सिन्हा सहित सभी बीडीअो, सीअो आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola