जान का डर किसे, नियमों की परवाह नहीं

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह मुख्य मार्ग पर यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. भाड़े की लालच में सवारी वाहनों में सीट से ज्यादा यात्री ढोये जाते हैं. एक तो ऑटो चालकों की स्पीड पर लगाम नहीं होती उसपर सड़क पर ही ऑटो खड़ी कर यात्रियों को बैठा लिया जाता है. जिस कारण कई बार […]

विज्ञापन
देवघर : जसीडीह मुख्य मार्ग पर यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. भाड़े की लालच में सवारी वाहनों में सीट से ज्यादा यात्री ढोये जाते हैं. एक तो ऑटो चालकों की स्पीड पर लगाम नहीं होती उसपर सड़क पर ही ऑटो खड़ी कर यात्रियों को बैठा लिया जाता है.
जिस कारण कई बार पीछे चल रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच जाते हैं. दो पहिया वाहनों की भी गति पर रोक नहीं लग पा रहा है. स्पीड में कब किधर से मुड़ जायें कोई पता नहीं चलता है. एक-दूसरे से आगे बढ़ने की जल्दबाजी में लगभग सभी वाहन अपने लेन से बाहर जाकर ओवरटेक करते रहते हैं.
चालकों को दायें बायें का नहीं पड़ता फर्क
दो पहिया से लेकर बड़े वाहन चालकों को मुख्य सड़क पर जिधर थोड़ी बहुत जगह मिल जाती है, चालक उधर से ही आगे बढ़ने फिराक में होते है. उनके सामने ट्रैफिक व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं होता है, दायें जा रहे है या बायें. जिस कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है.
नहीं है ट्रैफिक व्यवस्था
जसीडीह के चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था अबतक नहीं की जा सकी है. जसीडीह मुख्य बाजार, चकाई मोड़, न्यू सर्कुलेटिंग एरिया के नीचे, जसीडीह स्टेशन चौक समेत कई अन्य प्रमुख जगहों पर लगभग रोजाना जाम देखी जा सकती है. इससे राहगीरों व दुकानदारों को भी काफी परेशानी होती है. जिला प्रशासन की ओर से जसीडीह सिनेमा हॉल समीप चैक पर एक ट्रैफिक के नाम पर एक पुलिस कर्मी को लगाया गया है. जाम की सबसे बड़ी वजह ऑटो चालकों द्वारा जहां तहां मनमाने तरीके से गाड़ी खड़ी करना है. लेकिन, पुलिस भी इनके सामने बेबस नजर आती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola