प्रभात खबर पाठक मंच आज बदनाडीह मुहल्ले में

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह स्थित वार्ड संख्या पांच बदनाडीह मुहल्ला के क्राइस्ट स्कूल में प्रभात खबर पाठक मंच का आयोजन मंगलवार को किया जायेगा. यह दिन के 11 बजे शुरू होगा. इसमें विधायक नारायण दास, मेयर प्रतिनिधि बमबम झा, डिप्टी मेयर नीतू देवी व पार्षद आशीष कुमार पंडित उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में वार्ड की जनता अपने […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह स्थित वार्ड संख्या पांच बदनाडीह मुहल्ला के क्राइस्ट स्कूल में प्रभात खबर पाठक मंच का आयोजन मंगलवार को किया जायेगा. यह दिन के 11 बजे शुरू होगा. इसमें विधायक नारायण दास, मेयर प्रतिनिधि बमबम झा, डिप्टी मेयर नीतू देवी व पार्षद आशीष कुमार पंडित उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में वार्ड की जनता अपने जनप्रतिनिधियों से सीधी बात कर सकते हैं.

उनसे अपने-अपने वार्ड की पानी, रोशनी, सड़क, नाला, सफाई आदि से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत रख सकते हैं. ग्रीन देवघर, क्लीन देवघर को लेकर लोगों के पास विकास को लेकर कोई सुझाव जनप्रतिनिधि के पास रख सकते हैं. सभी जनप्रतिनिधि उनकी बातों को सुनेंगे तथा उसके समाधान का प्रयास करेंगे. जनता व जनप्रतिनिधियों के बीच की बातों को प्रभात खबर प्रमुखता से जगह भी देगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola