गुब्बारा में गैस भरने के क्रम में टंकी फटी, आठ घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : गांधी चौक पर सोमवार की सुबह गुब्बारा में गैस भरने के दौरान गैस की टंकी अचानक फट गयी. जिसमें आठ लोग जख्मी हो गया. बताया जाता है कि गांधी चौक पर नये वर्ष के उपलक्ष्य में गुब्बारे की दुकान लगायी गयी थी. इसमें गैस भर कर गुब्बारा बेचा जा रहा था. इसी क्रम […]
विज्ञापन
मधुपुर : गांधी चौक पर सोमवार की सुबह गुब्बारा में गैस भरने के दौरान गैस की टंकी अचानक फट गयी. जिसमें आठ लोग जख्मी हो गया. बताया जाता है कि गांधी चौक पर नये वर्ष के उपलक्ष्य में गुब्बारे की दुकान लगायी गयी थी. इसमें गैस भर कर गुब्बारा बेचा जा रहा था.
इसी क्रम में सुबह नौ बजे अचानक गैस से भरी टंकी ब्लास्ट हो गयी. जोरदार आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गयी. टंकी के परखच्चे उड़ गये. घटना में दुकान के तीन सदस्य समेत आठ लोगों को चोटें लगी हैं. घायलों में तीन हाजी गली व एक कुंडू बंगला के बताये जाते हैं. इनकी पहचान जमील अंसारी, नागो, सोनू आदि के रूप में की गयी है. हालांकि कोई भी गंभीर रूप से जख्मी नहीं है. घटना के बाद तुरंत जख्मी दुकानदार ने दुकान समेट लिया और वहां से भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










