रद्द रही अप की पूर्वा सुपरफास्ट व पंजाब मेल

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नववर्ष के दिन भी हावड़ा-नयी दिल्ली मुख्य रेल खंड के आसनसोल डिवीजन के जसीडीह स्टेशन से गुजरने वाली अप की दो ट्रेनें कोहरे के कारण रद्द रही. वहीं डाउन व अप की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. जानकारी के अनुसार, अप की 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा सुपरफास्ट व 13005 पंजाब मेल सोमवार […]

विज्ञापन
देवघर : नववर्ष के दिन भी हावड़ा-नयी दिल्ली मुख्य रेल खंड के आसनसोल डिवीजन के जसीडीह स्टेशन से गुजरने वाली अप की दो ट्रेनें कोहरे के कारण रद्द रही. वहीं डाउन व अप की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. जानकारी के अनुसार, अप की 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा सुपरफास्ट व 13005 पंजाब मेल सोमवार को रद्द रही. जबकि 12328 उपासना सुपरफास्ट 21 घंटे विलंब से चली. जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
विलंब से चलने वाली डाउन की ट्रेनों में 13006 पंजाब मेल 17 घंटे, 12304 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा सुपरफास्ट 16 घंटे, 12334 विभूति सुपरफास्ट साढ़े आठ घंटे, 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटे, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस साढ़े चार, 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर चार घंटे, 53132 मुजफ्फरपुर सियालदह फास्ट पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस दो घंटे, 13166 सीतामढ़ी-कोलकाता दो घंटे, 18184 दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12352 दानापुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से चली. वहीं अप की ट्रेनें- 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, 12333 विभूति सुपरफास्ट पांच घंटे, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे, 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे व 53131 सियालदह-मुजफ्फरपुर फास्ट पैसेंजर एक घंटा विलंब से चली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola