करोड़ों के सामूहिक शौचालयों में लटका ताला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही. शौचालय रहने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रही सुविधा वार्ड कमेटी को करना है शौचालयों का संचालन खुले में शौच को मजबूर देवघर : निगम की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न जगहों में सामूहिक शौचालय बनाये गये हैं, लेकिन इनका उपयोग नहीं हो रहा है. अधिकांश शौचालयों […]
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही. शौचालय रहने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रही सुविधा
वार्ड कमेटी को करना है शौचालयों का संचालन
खुले में शौच को मजबूर
देवघर : निगम की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न जगहों में सामूहिक शौचालय बनाये गये हैं, लेकिन इनका उपयोग नहीं हो रहा है. अधिकांश शौचालयों में ताला जड़ा हुआ है. ऐसे में लोग खुले में शौच को मजबूर हो रहे हैं. एक तरफ निगम खुले में शौच जानेवाले को पकड़ कर फाइन कर रही है, तो दूसरी तरफ बन कर तैयार शौचालयों की सुविधा से लोगों को वंचित कर दिया गया है. निगम की इस कार्यशैली पर लोग सवाल उठाने लगे हैं. देवघर नगर निगम ने शहरी क्षेत्र को ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त घोषित किया है. इसका नियम तोड़ने पर नकद जुर्माना सहित जेल तक का प्रावधान है.
10 शौचालय बन कर तैयार : निगम की ओर से 20 शौचालय में काम चल रहा है. इसमें 10 से अधिक शौचालय बन कर तैयार है. इसका संचालन वार्ड कमेटी करेगी. प्रति शौचालय 23.80 लाख से बनना है. यह आठ सौ स्क्वायर फीट में बनना है. इसमें डीप बोरिंग, स्नानागार रहेगा.
चार करोड़ में बनने हैं 49 शौचालय: शहरी क्षेत्र में कुल 49 सामूहिक शौचालय बनना है. इसका एनआइटी 25 में टेंडर निकला है. इस योजना की स्वीकृति एचएलएमसी ने दी है. एचएलएमसी ने कुल 12 योजनाओं की स्वीकृति दी है. इसमें चार करोड़ में कुल 49 शौचालय हैं.
दो जनवरी से चालू हो जायेंगे शौचालय : सीइओ
सीइअो संजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी शौचालय का संचालन संबंधित वार्ड की कमेटी करेगी. जहां वार्ड में कमेटी नहीं बनी है, वहां बंद है. सभी शौचालय दो जनवरी के बाद चालू हो जायेगा. लोग इसका सशुल्क उपयोग कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










