दो घरों से हजारों की चोरी
देवघर : हिरना मुहल्ले के दो घरों से चोरों ने नकदी रुपये सहित जेवरात व मोबाइल आदि की चोरी कर ली. इस संबंध में अरशद खां के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिक्र है कि 23 दिसंबर की रात्रि में अरशद के घर से चोरों ने […]
देवघर : हिरना मुहल्ले के दो घरों से चोरों ने नकदी रुपये सहित जेवरात व मोबाइल आदि की चोरी कर ली. इस संबंध में अरशद खां के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिक्र है कि 23 दिसंबर की रात्रि में अरशद के घर से चोरों ने नकद 15 हजार रुपये सहित सोना की दो कानबाली, अंगूठी व कैमरा की चोरी कर ली. वहीं उसके पीछे सलाउद्दीन के घर से चोरों ने सीम लगी मोबाइल, एक बिना सीमकार्ड लगी मोबाइल, नगद 10 हजार रुपये, 20 हजार रुपये के सोना-चांदी के जेवरात, कीमती साड़ी सहित कपड़े की चोरी कर ली. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 799/17 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










