15 सालों से हर सोमवारी को पैदल गंगाजल लेकर आ रहे हैं बाबाधाम
देवघर : बाबा बैद्यनाथ की महिमा व इनके भक्तों की आस्था का कोई पैमाना नहीं है. कोई सावन में प्रत्येक सोमवारी को डाक कांवर लेकर बाबा पर जलार्पण करते हैं, तो कोई प्रत्येक माह कांवर लेकर आते हैं. वहीं एक भक्त ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना घर छोड़ दिया है तथा 15 वर्षों से हर […]
देवघर : बाबा बैद्यनाथ की महिमा व इनके भक्तों की आस्था का कोई पैमाना नहीं है. कोई सावन में प्रत्येक सोमवारी को डाक कांवर लेकर बाबा पर जलार्पण करते हैं, तो कोई प्रत्येक माह कांवर लेकर आते हैं. वहीं एक भक्त ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना घर छोड़ दिया है तथा 15 वर्षों से हर सोमवारी को सुल्तानगंज से पैदल गंगाजल लेकर बाबाधाम आते हैं. इस बार वे दंडवत बाबाधाम पहुंचे हैं. उन्होंने 56 दिनों में सुल्तानगंज से देवघर तक की दूरी तय की और यहां से वे बासुकिनाथ होते हुए वापस सुल्तानगंज दंडवत ही जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










