सेंट्रल जेल के लिए फिर मांगी गयी 25 एकड़ जमीन

Updated:
विज्ञापन

पहले से उपलब्ध जमीन की चौड़ाई कम रहने से हो रही है कठिनाई तपोवन के समीप पूर्व से बंदोबस्त कर घेराबंदी की जा चुकी है 25 एकड़ जमीन देवघर : बंदियों के लिए मंडल कारा छोटा पड़ने के कारण अब देवघर में सेंट्रल जेल बनेगा. इसके लिए पूर्व से तपोवन के समीप 27 एकड़ भूमि […]

विज्ञापन

पहले से उपलब्ध जमीन की चौड़ाई कम रहने से हो रही है कठिनाई

तपोवन के समीप पूर्व से बंदोबस्त कर घेराबंदी की जा चुकी है 25 एकड़ जमीन
देवघर : बंदियों के लिए मंडल कारा छोटा पड़ने के कारण अब देवघर में सेंट्रल जेल बनेगा. इसके लिए पूर्व से तपोवन के समीप 27 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर घेराबंदी करायी जा चुकी है. इस जमीन की चौड़ाई कम रहने के कारण अब डिजाइन कराने में कठिनाई होने लगी है. इस कारण जेल आइजी हर्ष मंगला के निर्देश पर अतिरिक्त 25 एकड़ भूखंड की मांग की जा रही है. इस संबंध में मंडल कारा के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर सोमवार को डीसी को पत्राचार करेंगे, जिसकी प्रतिलिपि उनके द्वारा जेल आइजी को भी भेजी जायेगी.
अधीक्षक ने बताया कि नये सेंट्रल जेल निर्माण के लिए आवंटन भवन निर्माण विभाग को प्राप्त हो चुका है. सेंट्रल जेल की डिजाइनिंग के लिए भूखंड का मुआयना करने पिछले दिनों कंसल्टेंट अरुण कुमार यहां पहुंचे थे. उन्होंने भूखंड की कम चौड़ाई से डिजाइनिंग में बाधा आने की बात कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola