बच्चों को आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम. माउंट लिटेरा जी स्कूल में मनाया गया छठा वार्षिकोत्सव देवघर : रिखिया स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में छठा वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कहलगांव विधायक सदानंद सिंह, जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व डीडीसी जन्मेजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. माउंट लिटेरा जी स्कूल में मनाया गया छठा वार्षिकोत्सव

देवघर : रिखिया स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में छठा वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कहलगांव विधायक सदानंद सिंह, जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व डीडीसी जन्मेजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में नन्हें बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया. बच्चों ने मुझे माफ करना ओ साईं राम…, बमबम भोले मस्ती में डोले…, चंदा ने पूछा तारों से…, जो अलबेला मद नैनो वाला… आदि गीतों पर डांस किया, वहीं कई बच्चों ने गीत भी प्रस्तुत किये. इस अवसर पर पूर्व जीएम रामउदगार महतो, डॉ एनडी मिश्रा, डॉ डी तिवारी, अधिवक्ता अमर सिंह, मधुमाला सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मून्नम संजय, ओमप्रकाश सिंह, उपप्रमुख उषा देवी अादि थे.
नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी में नहीं लगेगा नामांकन शुल्क : सिन्हा
चेयरमैन एनके सिन्हा ने कहा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी में रजिस्ट्रेशन शुल्क में ही नामांकन होगा. झारखंड-बिहार पुलिस जवानों के बच्चों व सेना के जवानों के बच्चों को नि:शुल्क नामांकन व ठाकुरगंगटी निवासी सीमा में शहीद हुए श्रवण कुमार के एक पुत्र की 12वीं तक की पढ़ाई हॉस्टल सुविधा के साथ नि:शुल्क में दी जायेगी.
संताल परगना में बेहतर कार्य : बाबूलाल मरांडी
पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि माउंट लिटेरा जी स्कूल के चेयरमैन एनके सिन्हा ने बहुत कम समय में संताल परगना में एक बेहतर शिक्षा की सेवा दी है. यह स्कूल व बीएड कॉलेज समाज में नये ज्ञान की ज्योति को जला रहा है. सरकार को एेसे स्कूलों को सहयोग करना चाहिए.
शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल : सदानंद िसंह
कहलगांव के विधायक सदानंद सिंह ने कहा कि एनके सिन्हा ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह एक मिसाल है. शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. श्री सिन्हा के प्रयास से झारखंड निश्चित रूप से मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola