संताल के 15 हजार युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
12 जनवरी से संप में विकास पदयात्रा, देवघर में बनी रूपरेखा साहिबगंज के पचकठिया से शुरू होगी यात्रा देवघर : स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से भारतीय जनता युवा मोरचा की विकास पदयात्रा शुरू होगी. यह पदयात्रा साहिबगंज के पचकठिया से शुरू होगी व 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर […]
विज्ञापन
12 जनवरी से संप में विकास पदयात्रा, देवघर में बनी रूपरेखा
साहिबगंज के पचकठिया से शुरू होगी यात्रा
देवघर : स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से भारतीय जनता युवा मोरचा की विकास पदयात्रा शुरू होगी. यह पदयात्रा साहिबगंज के पचकठिया से शुरू होगी व 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देवघर में समापन किया जायेगा. इस पदयात्रा के जरिये सरकारी उपलब्धियां गिनायी जायेगी व 15 हजार नये युवाओं को भाजयुमो अपने संगठन से जोड़ेगी. शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक कर इस पदयात्रा की रूपरेखा तय की गयी.
बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, श्रम मंत्री राज पलिवार, प्रदेश भाजयुमो प्रभारी विरंची नारायण, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, विधायक नारायण दास समेत प्रमंडल के सभी युवा मोरचा अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. बैठक में पदयात्रा का रूट व रात्रि आवासन स्थल तय किया गया. इस दौरान जगह-जगह छोटी-छोटी सभा कर लोगों को रघुवर सरकार द्वारा संताल परगना में किये गये विकास कार्यों से अवगत कराया जायेगा.
270 किलोमीटर की होगी पदयात्रा : संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बताया कि पूरे 270 किलोमीटर की संताल पदयात्रा ऐतिहासिक होगी. इसमें भाजयुमो प्रदेश कमेटी की पूरी टीम रहेगी. 12 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 100 मंडलों से गुजरेगी. इस यात्रा के माध्यम से आदिवासियों की समस्या से अवगत होकर संगठन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखेगी. समस्याओं का समाधान किया जायेगा.इस यात्रा के जरिये संताल परगना में युवा मोरचा को और मजबूती मिलेगी. संताल परगना में रघुवर सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक विकास हुआ है.
कौन-कौन थे बैठक में
बैठक में जिला प्रभारी निशिकांत चौहान, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, मंगल सिंह, प्रताप कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश सिंह, भाजयुमो देवघर जिलाध्यक्ष अभय आनंद झा, दुमका जिलाध्यक्ष अमित रक्षित, गोड्डा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, पाकुड़ जिलाध्यक्ष प्रसन्न मिश्रा, साहिबगंज जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह, जामताड़ा जिलाध्यक्ष मितेश साह आदि थे.
धर्मांतरण के खिलाफ जन-जागरण होगा : गणेश मिश्र
भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने कहा कि संताल परगना में आदिवासी संस्कृति को भ्रमित कर मुख्यधारा से अलग करने का कार्य वर्षों से चलती आ रही है. धर्मांतरण कर आदिवासियों की संस्कृति को समाप्त की जा रही है. यह धर्मांतरण देश के लिए घातक हो सकता है. इस पदयात्रा के जरिये धर्मांतरण के खिलाफ जन-जागरण चलाया जायेगा. यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










