साइबर अपराध के आरोपित दो को पुलिस ने पकड़ा
करौं : पुलिस ने पिपरा गांव में छापेमारी कर साइबर अपराध के आरोपित दो युवकों को पकड़ा है. इनके पास से पांच मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना के संबंध में बताया जाता कि पिपरा गांव में युवकों की टोली ने साइबर अपराध में संलिप्त रहने की सूचना किसी ने एसडीपीओ अशोक कुमार […]
करौं : पुलिस ने पिपरा गांव में छापेमारी कर साइबर अपराध के आरोपित दो युवकों को पकड़ा है. इनके पास से पांच मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना के संबंध में बताया जाता कि पिपरा गांव में युवकों की टोली ने साइबर अपराध में संलिप्त रहने की सूचना किसी ने एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को दी. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की. इसमें गांव के ही सुनील दास व जयदेव महरा को पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. हालांकि कई युवक भाग निकले.
पुलिस ने इन दोनों युवकों को खदेड़ कर पकड़ा. इसके बाद एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक डीएन आजाद व थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने दोनों से पूछताछ की. बताया जाता है कि जब्त मोबाइल से तीन में पैसा हस्तांतरित करने को लेकर कई एेप मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










