49 पैसे बढ़ सकता है बिजली दर
देवघर : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की अोर से सूचना भवन के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड बिजली संचरण निगम लि ने विद्युत संचरण की नयी दर का प्रपोजल दिया. आयोग के चेयरपर्सन डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि आयोग के टैरिफ व बिजनेस प्लान का सीधा संबंध आम जनता […]
देवघर : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की अोर से सूचना भवन के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड बिजली संचरण निगम लि ने विद्युत संचरण की नयी दर का प्रपोजल दिया. आयोग के चेयरपर्सन डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि आयोग के टैरिफ व बिजनेस प्लान का सीधा संबंध आम जनता से है. संचरण निगम ने नेटवर्क विकसित करने के लिए पांच साल का प्लान दिया है. इस पर होने वाले खर्च के लिए टैरिफ प्लान भी प्रस्तुत किया गया. संचरण की मजूबत व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस बनी रहती है. रेल प्रबंधन निगम के संचरण माध्यम से दूसरे अन्य प्रांतों से बिजली खरीद रहा है.ऐसे में ट्रांसमिशन लाइन को दुरुस्त करना जरुरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










