भाजपा की सरकार सत्ता के मद में चूर
देवघर : सूबे की रघुवर सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ देवघर जिला कांग्रेस कमेटी इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन टावर चौक समीप स्थित गांधी जी की प्रतिमा के पास किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने किया. साथ ही दस सूत्री मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन समाहरणालय में […]
11.50 लाख कार्डधारियों का कार्ड आधार से लिंक नहीं है. नतीजा सबों को राशन से वंचित कर दिया गया है. किसान से लेकर मजदूर तबाह हैं. शहरवासी होल्डिंग टैक्स व यूजर चार्ज से परेशान हैं. यहां दिनदहाड़े बैंक लूटा जा रहा है. दुष्कर्म व हत्याएं हो रही है. दवा व डॉक्टर के अभाव में मरीजों की मौतें हो रही है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए न तो शिक्षक हैं, न ही पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर, बेरोजगारी के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं. रघुवर सरकार हर माेर्चे पर विफल है.
जनता आक्रोशित है. पीएम मोदी के अहंकार को राहुल गांधी ने गुजरात में चूर-चूर कर दिया है. भाजपा आग लगाने का काम करती है. कांग्रेस बाग लगाती है. मौके पर शुकदेव दुबे, अजय कुमार, प्रो उदय प्रकाश, गंगा राउत, शैलेश मालवीय, बेणी चौबे, राजेंद्र दास, प्रो अजीत साह, हुरो बाबा, विजय मिश्रा, अशोक झा, सुनील सोरेन, मकसूद आलम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










