स्टेट बार कौंसिल के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, आधा दर्जन उम्मीदवार अजमायेंगे भाग्य

Updated:
विज्ञापन

देवघर: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चुनाव को लेकर देवघर जिला अधिवक्ता संघ में सरगर्मी तेज हो गयी है. अपनी व्यस्तता के बावजूद भी चुनावी मैदान में उम्मीदवारी जताने वाले करीब आधा दर्जन एडवोकेट प्रचार कार्य तेज कर दिये हैं. कोर्ट कचहरी के कामकाज से जब भी समय मिल रहा है, संभावित उम्मीदवार वरीय व […]

विज्ञापन
देवघर: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चुनाव को लेकर देवघर जिला अधिवक्ता संघ में सरगर्मी तेज हो गयी है. अपनी व्यस्तता के बावजूद भी चुनावी मैदान में उम्मीदवारी जताने वाले करीब आधा दर्जन एडवोकेट प्रचार कार्य तेज कर दिये हैं. कोर्ट कचहरी के कामकाज से जब भी समय मिल रहा है, संभावित उम्मीदवार वरीय व युवा अधिवक्ताओं के कक्ष में पहुंच रहे हैं व वोट के दिन प्राथमिकता के साथ वोट डालने का अनुरोध कर रहे हैं. अगले साल यानि जनवरी में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है.

इधर देवघर जिला अधिवक्ता संघ व अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर में चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपना प्रचार अभियान चलाये हैं. डोर टू डोर संपर्क करने का भी काम कई संभावित उम्मीदवार कर रहे हैं.

स्टेट बार कौंसिल के कार्यकारी उपाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, स्टेट बार कौंसिल के सदस्य सह वरीय एडवोकेट अमर कुमार सिंह प्रतिदिन अधिवक्ताओं से संपर्क साध रहे हैं. इन दोनों के अलावा वरीय अधिवक्ता परेश नाथ राय, वासुदेव प्रसाद दुबे, दिलीप कुमार सिंह, कौशल किशोर राय भी रेस हो गये हैं. चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने के आसार हैं. देवघर व मधुपुर में एक हजार से भी अधिक एडवोकेट मतदाता हैं. स्टेट बार कौंसिल के चुनाव पदाधिकारी कुमार गणेश दत्त ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola