एक ही रात दो मंदिरों में चोरों ने मचाया तांडव, ले उड़े लाखों के सामान
महेशपुर : देवघर के पाथरोल काली मंदिर में जेवरात चोरी की घटना के पांच दिन बाद पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के दो मंदिरों से लाखों के आभूषण की चोरी हो गयी. दोनों घटनाएं मंगलवार रात की है. पहली घटना में हरिजनटोला स्थित राखाल काली मंदिर से चोरों ने माता के लाखों की आभूषणों […]
महेशपुर : देवघर के पाथरोल काली मंदिर में जेवरात चोरी की घटना के पांच दिन बाद पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के दो मंदिरों से लाखों के आभूषण की चोरी हो गयी. दोनों घटनाएं मंगलवार रात की है. पहली घटना में हरिजनटोला स्थित राखाल काली मंदिर से चोरों ने माता के लाखों की आभूषणों की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी बुधवार की सुबह करीब सात बजे मंदिर के पुजारी संजय रविदास को पड़ोसियों से मिली. पुजारी सपरिवार व आसपास के लोग मंदिर पहुंचे तो आभूषण गायब पाया. मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, एएसआइ नागेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व जांच की.
क्या-क्या हुई चोरी : मंदिर के पुजारी संजय रविदास तथा उनके पुत्र राजु कुमार रविदास ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए आभूषणों में दो पीस चांदी के बड़े मुकुट, एक सोने की पत्ती, चांदी के चार धागे, मां के पैरों के कुल आठ पीस चांदी के पायल, चांदी की आंख एक पीस, सोना के टीका एक पीस कुल अनुमानित मूल्य लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई है.
शिवमंदिर से भी हुई हजारों की चोरी : महेशपुर थाना क्षेत्र के लक्खीपुर गांव स्थित स्व नीलकंठ सिंह के पुराने शिव मंदिर में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने भगवान शिव व भगवान नारायण के चांदी के जनेऊ सहित अन्य आभूषण की चोरी कर ली है. दूसरे दिन सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी सुबीर झा को चोरी का पता चला. उनकी सूचना पर दीपक सिंह ने मंदिर में चोरी की जानकारी थाना में दी.
डीएसपी मुख्यालय नवनीत ए हेंब्रम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










