जेएमडीसी के माध्यम से होगा बालू खनन
देवघर : डीसी द्वारा देवघर जिले में जिन बालू घाटों की नीलामी रद्द की गयी है, उसमें मधुपुर प्रखंड के मदनपुर, बलथरवा, लोहराजोर, बुढ़ीबगीचा, बुढ़ई, माहेनाचक व अंबोटाला. करौं प्रखंड में रामपुर, नक्का, पुराना चिहुटिया, फागो, मदनकट्टा व कठमिरखी. सारवां प्रखंड में भैयाडीह, पहारिया, मनजोरी, दासडीह व नवाडीह. मोहनपुर प्रखंड में रढ़िया, अंबातरी व सिरसिया. […]
देवघर : डीसी द्वारा देवघर जिले में जिन बालू घाटों की नीलामी रद्द की गयी है, उसमें मधुपुर प्रखंड के मदनपुर, बलथरवा, लोहराजोर, बुढ़ीबगीचा, बुढ़ई, माहेनाचक व अंबोटाला. करौं प्रखंड में रामपुर, नक्का, पुराना चिहुटिया, फागो, मदनकट्टा व कठमिरखी. सारवां प्रखंड में भैयाडीह, पहारिया, मनजोरी, दासडीह व नवाडीह.
मोहनपुर प्रखंड में रढ़िया, अंबातरी व सिरसिया. देवीपुर प्रखंड में कसाठी, बेलटिकारी व बिरनियां घाट शामिल है. जिला खनन पदाधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि अब नये सिरे से बालू घाटों का प्रस्ताव खनन विभाग को भेजा जा रहा है. चिह्नित बालू घाटों से खनन विभाग के अधीन झारखंड खनिज विकास निगम (जेएमडीसी) के माध्यम से बालू खनन होगा. जेएमडीसी इसमें विभागीय स्तर या एजेंसी के माध्यम से भी खनन की नीलामी कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










