शिफ्ट हो रहे सब्जी विक्रेता व दुकानदार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. सड़क किनारे से हटने लगा अतिक्रमण सारठ : अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के बाद सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले विक्रेता व अन्य दुकानदार पीडब्ल्यूडी के परिसर में शिफ्ट हो गये हैं. मधुपुर एसडीओ एनके लाल की पहल पर उन्हें परिसर में शिफ्ट कराया गया. बता दें कि गुरुवार से ही सड़क किनारे […]
विज्ञापन
कार्रवाई. सड़क किनारे से हटने लगा अतिक्रमण
सारठ : अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के बाद सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले विक्रेता व अन्य दुकानदार पीडब्ल्यूडी के परिसर में शिफ्ट हो गये हैं. मधुपुर एसडीओ एनके लाल की पहल पर उन्हें परिसर में शिफ्ट कराया गया. बता दें कि गुरुवार से ही सड़क किनारे से मांस-मछली, सब्जी व अन्य सामान बेचने वाले शिफ्ट होने लगे थे.
सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जहां वाहन चालकों को परिचालन में परेशानी होती थी, वहीं अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी. इसके अलावा सामान बेचने वालों को भी हमेशा किसी हादसे का डर बना रहता था. प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखायी व बजरंगबली चौक को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए विक्रेताओं को दूसरी जगह शिफ्ट कराया. एसडीओ ने सड़क किनारे सब्जी या अन्य सामान बेचने वालों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की नसीहत दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










