कवायद. गंगा नदी पर दो पुल समेत दर्जन भर सड़कों की लंबित योजनाओं पर मंथन दिल्ली में पांच को

Updated:
विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय ट्रांसपोर्ट, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने संताल परगना और सटे हुए बिहार के अंग प्रदेश में पुल, सड़क और सिंचाई की लंबित योजनाओं से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर पांच दिसंबर को अपने मंत्रालय भवन में मंथन बैठक बुलायी है. इसमें खास तौर पर पुल, सड़क व सिंचाई योजनाओं […]

विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय ट्रांसपोर्ट, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने संताल परगना और सटे हुए बिहार के अंग प्रदेश में पुल, सड़क और सिंचाई की लंबित योजनाओं से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर पांच दिसंबर को अपने मंत्रालय भवन में मंथन बैठक बुलायी है. इसमें खास तौर पर पुल, सड़क व सिंचाई योजनाओं से जुड़े संबंधित राज्यों के प्रधान सचिवों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी कार्य योजना के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है.

बैठक की तैयारियों से यह साफ है कि संताल परगना और अंग प्रदेश की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गयी है. कारण यह भी है कि श्री गडकरी संताल परगना और अंग प्रदेश की लंबित योजनाओं और उसकी प्रगति को लेकर खुद रुचि ले रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि साहेबगंज में गंगा नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास होने के कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि इस पुल का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने तीन अलग-अलग पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अंग प्रदेश व संताल परगना की लंबित योजनाओं के बारे में तथा कई योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी. साथ ही लंबित योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया था. इनसे जुड़ी बाधाओं को दूर करने का भी अनुरोध किया था. संताल परगना की सूरत…
कौन-कौन अधिकारी रहेंगे मौजूद : बीएन सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक, सड़क परिवहन. आरके पांडेय, सदस्य (प्लानिंग) एनएचएआइ. सी इकामबरम, चीफ एजक्यूटिव, सड़क परिवहन, वाई बालाकृष्णा, चीफ एजक्यूटिव, पेवमेंट्स एंड ब्रिजेज. नवीन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, एनएचएआइ. इनके अलावा प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, पश्चिम बंगाल और प्रधान सचिव, जल ससाधन विभाग, झारखंड भी बैठक में मौजूद रहेंगे.
साहेबगंज में गंगा पर पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ
प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास
योजना का नाम अद्यतन स्थिति
1. एनएच 133 हंसडीहा-पीरपैंती फोरलेन टेंडर नहीं हुआ है.
2. एनएच 114 ए टेंडर नहीं हुआ है.
3. एनएच 114 ए देवघर से बासुकिनाथ काम नहीं शुरू हुआ.
4,. बटेश्वरस्थान में गंगा नदी पर रेल और सड़क पुल डीपीआर नहीं बना.
5.एनएच 114 ए, एनएच 80, एनएच 133 के
तीन स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज डीपीआर नहीं बना
6. एनएच 333 चकाई से देवघर सड़क बहुत ही खराब ढंग से बन रही है. निगरानी की जरूरत है.
7. एनएच 333 ए गोड़्डा से पंजवारा और एनएच 114 ए शिलान्यास तक नहीं .
8. नया एनएच मधुपुर से जामताड़ा डीपीआर तैयार नहीं है
9. गोड्डा से पाकुड़ नया एनएच डीपीआर तैयार नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola