शहरी क्षेत्र में लगेंगे सौ नये ट्रांसफॉर्मर

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने आरएपीडीआरपी फेज टू योजना के तहत शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किसान भवन के निकट किया. इस योजना में 11.21 करोड़ राशि खर्च की जायेगी. मौके पर मंत्री ने कहा कि योजना के पूर्ण होने पर निर्बाध गति से बिजली की आपूर्ति […]

विज्ञापन
मधुपुर: प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने आरएपीडीआरपी फेज टू योजना के तहत शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किसान भवन के निकट किया. इस योजना में 11.21 करोड़ राशि खर्च की जायेगी. मौके पर मंत्री ने कहा कि योजना के पूर्ण होने पर निर्बाध गति से बिजली की आपूर्ति होगी. कहा कि इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में एक सौ नये ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे.

इसके अलावा पटवाबाद पावर सब स्टेशन से पाथरोल तक मुख्य पथ किनारे ट्यूबलर खंभे लगा कर नये तार लगाये जायेंगे. इस योजना के तहत पटवाबाद स्थित पुराने पावर सब स्टेशन का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा. 70 किलोमीटर तक जर्जर तार को बदला जायेगा. कहा कि मधुपुर में एक कृषि विज्ञान केंद्र बनेगा. इसकी स्वीकृति सरकार ने दे दी है. जिले में देवघर के सुजानी के बाद मधुपुर में यह दूसरा केंद्र होगा.

मौके पर एसडीओ नंद किशोर लाल, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, विद्युत विभाग के जीएम राम उदगार महतो, एसी शुभकंर झा, कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद, एसडीओ विनोद कुमार, जेइ अरुण तिग्गा, प्रदीप प्रजापति के अलावा पार्टी के नगर अध्यक्ष अवनि भूषण, प्रखंड अध्यक्ष दीनू शाही, बीस सूत्री अध्यक्ष अवध प्रसाद भैया, सचिन रवानी, राजेंद्र गुप्ता, अमित चक्रवर्ती, राजू सिन्हा, मो शाहिद, कांग्रेस चौधरी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola