एक हजार के रोजगार के लिए एक लाख लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं
देवघर : सड़कों पर डीजे बजाने पर पाबंदी से परेशान डीजे संचालक सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अनुमंडल दंडाधिकारी रामनिवास यादव से मिल कर सड़क पर डीजे बजाने के लिए अनुमति मांगी तथा अपनी समस्या रखी. डीजे संचालकों ने एसडीएम से कहा कि डीजे का कारोबार बहुत कम दिनों का होता है. विवाह लगन […]
देवघर : सड़कों पर डीजे बजाने पर पाबंदी से परेशान डीजे संचालक सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अनुमंडल दंडाधिकारी रामनिवास यादव से मिल कर सड़क पर डीजे बजाने के लिए अनुमति मांगी तथा अपनी समस्या रखी. डीजे संचालकों ने एसडीएम से कहा कि डीजे का कारोबार बहुत कम दिनों का होता है. विवाह लगन के सीजन में इसकी डिमांड होती है, मगर रोड पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगने से संचालक व डीजे से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर आफत आ गयी है.
संचालकों ने एसडीएम से रात के पौने 10 बजे तक सड़क पर डीजे बजाने की अनुमति मांगी. इस पर एसडीओ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए साफ कहा कि सड़क पर डीजे बजाने का आदेश देना कतई संभव नहीं है. एक हजार के रोजगार के लिए एक लाख लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है. यदि बजाने का ही शौक है, तो वर-वधू के घर व आयोजन स्थल पर रात 10 बजे तक डीजे बजा सकते हैं. मौके पर डीजे संचालकों में पंकज मिश्र, गौतम केसरी, शिवम भारद्वाज, मनोज यादव, प्रफुल कुमार, शंभू शरण, टिपु, अमित केसरी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










