बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छापेमारी. गुप्त सूचना पर एसडीओ ने की कार्रवाई जसीडीह के नावाडीह घाट पर हुई छापेमारी देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह घाट पर में देर शाम एसडीअो राम निवास यादव ने छापेमारी की. इस दौरान पांच ट्रैक्टरों को घाट से अवैध तरीके से बालू उठाव कर जसीडीह की अोर आते हुए देखा. इसके बाद […]
विज्ञापन
छापेमारी. गुप्त सूचना पर एसडीओ ने की कार्रवाई
जसीडीह के नावाडीह घाट पर हुई छापेमारी
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह घाट पर में देर शाम एसडीअो राम निवास यादव ने छापेमारी की. इस दौरान पांच ट्रैक्टरों को घाट से अवैध तरीके से बालू उठाव कर जसीडीह की अोर आते हुए देखा. इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टरों को रोका. एसडीअो ने चालकों से बालू का चालान दिखाने को कहा, लेकिन ट्रैक्टर चालक चालान नहीं दिखा सके. इसके बाद एसडीअो ने डीएमअो राजेश प्रसाद व जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया. उनके नवाडीह पहुंचने के बाद बालू लोड सभी ट्रैक्टरों को सुपुर्द कर दिया. बाद में जसीडीह पुलिस उन्हें जिम्मे में लेकर थाना पहुंची. जब्त ट्रैक्टरों में जेएच-15 जे/4489, जेएच-15 एन/5108 समेत तीन बिना नंबर के ट्रैक्टर
शामिल हैं.
एसडीअो ने कहा
एसडीअो राम निवास यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नावाडीह घाट से बालू का उठाव हो रहा है. इस घाट की बंदोबस्ती नहीं हुई है, फिर कैसे बालू उठाव हो रहा है. वैसे एनजीटी ने देवघर में बालू उठाव को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिया है. बावजूद इसके ये पांचों ट्रैक्टर नावाडीह घाट से बालू उठाव कर आ रहे थे. तभी इन्हें रोका गया अौर जसीडीह पुलिस को सूचित किया. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस कर्ण सत्यार्थी व अन्य पुलिस कर्मी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










