राहुल व गौरव को रिमांड पर लगी पुलिस
देवघर: वार्ड नंबर-30 अंतर्गत करनीबाद देवान बाबा गली में बन रहे पुल के ठेकेदार से रंगदारी मामले के आरोपितों कालीरखा निवासी गौरव नरौने व लक्ष्मीपुर चौक के समीप निवासी राहुल मिश्रा को नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. इसके लिए दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. कांड […]
देवघर: वार्ड नंबर-30 अंतर्गत करनीबाद देवान बाबा गली में बन रहे पुल के ठेकेदार से रंगदारी मामले के आरोपितों कालीरखा निवासी गौरव नरौने व लक्ष्मीपुर चौक के समीप निवासी राहुल मिश्रा को नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. इसके लिए दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. कांड के आइओ मामले की केस डायरी पूरा करने में जुटे हैं. आइओ द्वारा दोनों आरोपितों को रिमांड पर लाने के लिए संभवत: सोमवार को कोर्ट में अर्जी दी जायेगी.
मामले को लेकर शादाब ने नगर थाना में कांड संख्या 727/17 भादवि की धारा 341, 323, 325, 387, 307, 504, 506, 427, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में गौरव नरौने, सूरज मिश्रा, राहुल को नामजद व अज्ञात सात को आरोपित बनाया गया है. आरोपितों पर कुदाल, बेलचा सहित अन्य सामान नाले में फेंकने, जेसीबी मशीन सहित अन्य सामान जलाने व पुन: काम चालू करने पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










