मनरेगा में निबंधित 3.39 लाख, काम कर रहे मात्र 62,287, दिलचस्पी नहीं दिखा रहे संताल के युवा

Updated:
विज्ञापन

देवघर: संताल परगना के गरीब युवा मनरेगा में अधिक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि अब संताल के युवा मनरेगा की योजनाओं में मिट्टी काटना नहीं चाहते और न ही कड़ी धूप में पसीना बहाना चाहते हैं. यही कारण है कि संताल परगना के छह जिले में कुल 3.39 लाख युवा मजदूरों […]

विज्ञापन
देवघर: संताल परगना के गरीब युवा मनरेगा में अधिक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि अब संताल के युवा मनरेगा की योजनाओं में मिट्टी काटना नहीं चाहते और न ही कड़ी धूप में पसीना बहाना चाहते हैं. यही कारण है कि संताल परगना के छह जिले में कुल 3.39 लाख युवा मजदूरों का निबंधन हुआ है. ये मजदूर 18 से 30 आयु वर्ग के हैं. इसमें से मात्र 62,287 युवा ही मनरेगा में रोजगार पा रहे हैं. यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2017-18 का है.
सर्वाधिक युवा दुमका में रजिस्टर्ड: संताल में सबसे अधिक 75,530 युवा दुमका में रजिस्टर्ड हैं. यहां मात्र 13,674 युवा मजदूर ही दुमका में काम कर रहे हैं. जबकि दूसरे नंबर पर देवघर है. देवघर में 66,313 निबंधन में से 13,419 ही मनरेगा में काम कर रहे हैं. संताल में सबसे कम युवा मजदूर का निबंधन जामताड़ा में है. जामताड़ा में 29,299 मजदूर निबंधित हैं, जबकि इनमें से 7451 ही काम कर रहे हैं.
काम नहीं मांग रहे निबंधित युवा मजदूर
जो आंकड़े मिले हैं इससे प्रतीत होता है कि संताल के निबंधित युवा मजदूर काम ही नहीं मांग रहे हैं. हर साल यह आंकड़ा कम या अधिक होता रहता है. जैसे देवघर जिले की बात करें, तो यहां वर्ष 2016-17 में 18 से 30 वर्ष के 66,313 निबंधित मजदूर थे. इनमें से 17,019 काम कर रहे थे. जबकि इस वर्ष काम करने वाले युवा मजदूर की संख्या में कमी आ गयी है. 3600 मजदूर पिछले साल की तुलना में कम हुए हैं. इस तरह मनरेगा में काम करने वाले युवा मजदूरों की संख्या में साल दर साल कमी आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola