...तो आज से पानी के लिए तरसेंगे लोग
देवघर: पीएचइडी (यांत्रिकी) ने अपने दोनों अभियंताओं को नगर निगम से वापस ले लिया है. इनमें से एक का पदस्थापन बरहेट व दूसरे का राजमहल कर दिया गया है. इससे देवघर शहरी क्षेत्र में निगम की पेयजलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है. पहले से लचर वाटर सप्लाई की व्यवस्था अब और खराब हो गयी है. दो […]
इस कारण डोमासी पानी टंकी नहीं भर सकी. इससे मंदिर के आसपास के कई मुहल्लों में दो दिनों से पानी नहीं आया. हालांकि पीएचइडी की ओर से पंप की मरम्मत के लिए दो कर्मी भेजे गये. दोनों शनिवार को मशीन ठीक नहीं कर सके. इसके लिए प्राइवेट कर्मियों से सेवा लेने की कोशिश की गयी. प्राइवेट कर्मियों ने दो दिन बाद आने की बात कही. इससे सबकी निगाह सोमवार पर टिकी हुई हैं. पीएचइडी की ओर से निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए खुद को शहरी जलापूर्ति योजना से किनारा कर लिया गया है. अब अपना सारा समय ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर लगायेंगे. पीएचइडी ने लिखित सूचना निगम को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










