प्रभात खबर के गांव झिकटी को मिले और बिजली के 53 पोल
सारवां: प्रभात खबर के गांव झिकटी के पांच टोलों के ग्रामीण मूलभूत समस्या से जूझ रहे थे. उन लोगों को न तो बिजली नसीब थी और न ही गांव जाने के लिये एक अदद सड़क. सिंचाई व पेयजल तो भगवान भरोसे था. प्रभात खबर के गोद लिये जाने के बाद गांव की समस्या का समाधान […]
शेष क्षेत्र के विधायक बादल ने शनिवार को पूरा कर दिया. उन्होंने अपनी देखरेख में 53 बिजली के पोल वाहन से मंगवाये ताकि ताकि वादे के अनुसार इस साल के अंत तक पांचों टोलों में रोशनी पहुंच सके.
वहीं पोल की दूसरी खेप गांव पहुंचने से झिकटी गांव के ग्रामीणों में आस जगी कि अब उनके यहां बिजली निश्चित रूप से जल जायेगी. ग्रामीणों ने पोल उतरते देख खुशी का इजहार किया. विधायक की पहल पर दो ट्रांसफॉर्मर भी गांव को भेजे जा चुके हैं. इस अवसर पर मुखिया सरोज पासवान, पंसस प्रमोद यादव, समाजसेवी मुबारक अंसारी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सुबोध यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश ठाकुर, दिवाकर वर्मा, पंकज कुमार, विनोद वर्मा, डबलू वर्मा, रोहित यादव, सिकंदर यादव, राजेंद्र यादव, मंटू तुरी, राजेश वर्मा, दीपक झा, प्रमोद यादव, राजकुमार यादव, रौशन राय, छोटी वर्मा, राजेश वर्मा, विकास वर्मा, पुतल तुरी आदि ने विधायक बादल व प्रभात खबर को धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










