24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी:सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इसे अपनी संपत्ति समझने वाले लोगों पर प्रशासन का डंडा चलने लगा है. गुरुवार को एसडीओ नंद किशोर लाल की अगुआई में पालोजोरी महावीर चौक व इसके आसपास की जमीन की मापी करायी गयी. एसडीओ के साथ सीओ पंकज कुमार, बीडीओ विकास कुमार राय, पुलिस इंस्पेक्टर बीके […]

विज्ञापन
पालोजोरी:सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इसे अपनी संपत्ति समझने वाले लोगों पर प्रशासन का डंडा चलने लगा है. गुरुवार को एसडीओ नंद किशोर लाल की अगुआई में पालोजोरी महावीर चौक व इसके आसपास की जमीन की मापी करायी गयी. एसडीओ के साथ सीओ पंकज कुमार, बीडीओ विकास कुमार राय, पुलिस इंस्पेक्टर बीके सिंह, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के एइ जयकार राम सीआइ, हलका कर्मचारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

एसडीओ के निर्देश पर डाकबंगला परिसर से लेकर यात्री शेड तक की जमीन की मापी कराई गयी. मापी के क्रम में सख्त हिदायत दी गयी कि जिन्होंने भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया है, वे 24 घंटे के अंदर इसे अतिक्रमण मुक्त कर दें, अन्यथा प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए बाध्य होगा.

मापी के दौरान यात्री शेड के पास लगभग 35 फीट लंबी व 15 फीट चौड़ी जमीन जमाबंदी रैयतों की निकली, जिसे प्रशासन ने चिह्नित कर दिया. एसडीओं ने कहा कि 26 नवंबर रविवार को प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola