साइबर अपराध के दलदल से बचें छात्र : डीएसपी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घोरमारा हाइस्कूल में साइबर क्राइम पर कार्यशाला देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित घोरमारा हाइस्कूल में साइबर क्राइम के खिलाफ जागरुकता कार्यशाला आयोजित किया गया. इस दौरान नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है. डीएसपी अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर क्राइम एक दलदल है, […]
विज्ञापन
घोरमारा हाइस्कूल में साइबर क्राइम पर कार्यशाला
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित घोरमारा हाइस्कूल में साइबर क्राइम के खिलाफ जागरुकता कार्यशाला आयोजित किया गया. इस दौरान नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है. डीएसपी अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर क्राइम एक दलदल है, छात्रों को इस दलदल से बचना चाहिए. अगर एक बार झांसे में पड़ गये व साइबर क्राइम का केस दर्ज हो गया तो पूरा भविष्य बर्बाद हो जायेगा. केस दर्ज होने पर पढ़ाई के बाद भी कहीं नौकरी नहीं मिलेगी,
पूरे कैरियर में दाग लग जायेगा. इसलिए साइबर क्राइम का बहिष्कार करते हुए छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना चाहिए. शिक्षा से इज्जत व धन दोनों मिल सकता है. शिक्षित होकर देश की सेवा करें, इससे माता-पिता को भी गर्व होगा. डीएसपी ने कहा कि साइबर क्राइम में जो अपराधी लिप्त है, पुलिस उसकी सूची तैयार कर चुकी है, किसी भी साइबर अपराधी को नहीं छोड़ा जायेगा, उनके अवैध संपत्तियों को भी जब्त की जायेगी. जल्द ही सारठ में साइबर थाना खुलेगा व घोरमारा, बांक समेत मोहनपुर इलाके में पदाधिकारी कैंप करेंगे. इस मौके पर प्राचार्य प्रितम सिंह समेत छात्र थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










