संगठन को मजबूत करने पर जोर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी शनिवार को देवघर पहुंची. उनके साथ पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भी थे. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद गांव से प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करेगा. इसके लिए व्यापक सदस्यता […]
विज्ञापन
देवघर : राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी शनिवार को देवघर पहुंची. उनके साथ पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भी थे. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद गांव से प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करेगा. इसके लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. एक-एक कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान मिलेगा व झारखंड में राजद को और मजबूत बनायेंगे. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र रमानी की अगुवाई में राजद की सदस्यता ग्रहण की. इनमें पंचु रवानी, विकास सिंह, गुड्डू सिंह, नंदकिशोर रमानी, शंकर दास, रोहित दास, सुनील मंडल, रोहण मिर्धा, भागीरथ राय
, नवल किशोर राय, मिथिलेश सिंह, विक्रम सिंह आदि हैं. स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री के अलावा अजय यादव, श्रीकांत यादव, लालमोहन मांझी, सुशीला देवी, कैलाश यादव, पंकज कुमार यादव, नुनू झा, बैकुंठ पांडेय, संजय भारद्वाज, अंजु देवी, चंदा देवी, पप्पू यादव, रीता देवी, पार्वती देवी, प्रकाश महथा, रंजन महथा, सुरेश यादव, रितेश यादव, विजय यादव, महादेव यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










