विवि गठित करेगा खेल व कला-संस्कृति बोर्ड : वीसी

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में दी जानकारी दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में जल्द ही खेलकूद व कला एवं संस्कृति से संबंधित बोर्ड का गठन किया जायेगा, जिसमें कुलपति पदेन अध्यक्ष होंगे, वहीं सभी महाविद्यालय के प्राचार्य तथा स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष इसके सदस्य होंगे. इन दोनों ही बोर्ड के गठन के प्रस्ताव […]

विज्ञापन

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में दी जानकारी

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में जल्द ही खेलकूद व कला एवं संस्कृति से संबंधित बोर्ड का गठन किया जायेगा, जिसमें कुलपति पदेन अध्यक्ष होंगे, वहीं सभी महाविद्यालय के प्राचार्य तथा स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष इसके सदस्य होंगे. इन दोनों ही बोर्ड के गठन के प्रस्ताव का प्रारूप 21 नवंबर को होनेवाली एक महत्वपूर्ण बैठक में कर दिया जायेगा. प्रभात खबर से बातचीत में कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि यही बोर्ड भविष्य में तय करेगा कि
खेल तथा कला-संस्कृति के लिए विश्वविद्यालय का बजट कैसा हो और क्या हो ? बोर्ड ही पूरे वर्ष भर के लिए योजना बनायेगा. स्पोर्ट्स मैगजीन भी प्रकाशित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रयास करेगा कि खेल से जुड़े लोगों को भी इसमें शामिल किया जाय, ताकि शैक्षणिक के साथ-साथ कला-खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं देश-विदेश में अपना पताका लहरा सके.
सभी कॉलेजों के प्राचार्य व स्नातकोत्तर विभागों के अध्यक्ष होंगे सदस्य
प्रस्ताव का प्रारूप 21 नवंबर को होगा तय
स्पोर्ट्स मैगजीन भी होगी प्रकाशित
विवि के इतिहास पर पुस्तिका भी होगी प्रकाशित
कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस विश्वविद्यालय के इतिहास का भी दस्तावेजीकरण करने का प्रयास करेगा. इसे संग्रह कर पुस्तिका के रूप में प्रकाशित करायी जायेगी. इसमें यह सामने लाने का प्रयास किया जायेगा कि इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए किन लोगों ने परिकल्पना की और कैसे उसे धरातल पर लाने के लिए प्रयास किया. विधिक रूप से विश्वविद्यालय को अस्तित्व में लाने के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से बंट कर सिदो कान्हू विश्वविद्यालय और बाद में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय बना. इसके छात्र-छात्रायें अपनी उपलब्धियों की बदौलत देश-विदेश में इसे गौरवान्वित कर रहे हैं. इससे जुड़े कॉलेजों के भी संक्षिप्त इतिहास को संजोये जाने की परिकल्पना तैयार की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola