कोरडीहा में पेयजल संकट दूसरे गांव से ला रहे पानी

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत के कोरडीहा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है. गांव का एकमात्र चापाकल खराब पड़ा है. पेयजल के लिए लोगों को गांव से बाहर जाना पड़ रहा है. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल के क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने चापानल मरम्मत कराने की मांग की. ग्रामीण छोटका […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत के कोरडीहा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है. गांव का एकमात्र चापाकल खराब पड़ा है. पेयजल के लिए लोगों को गांव से बाहर जाना पड़ रहा है. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल के क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने चापानल मरम्मत कराने की मांग की. ग्रामीण छोटका मरांडी, सुफल हांसदा, लोबिन सोरेन, तालामुनी हेम्ब्रम, तालको मुर्मू, मनोदी हेम्ब्रम, कमरू मुर्मू आदि ने बताया कि गांव में चापाकल पिछले तीन माह से खराब है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कई बार शिकायत की गयी है मगर कोई पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola