40 किलोवाट से अधिक की खपत वाले उपभोक्ता को लेना होगा थ्री फेज

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बाबा विश्वनाथ की नगरी इलाहाबाद के बाद अब बाबा बैद्यनाथ की नगरी में केंद्र की आरएपी-डीआरपी पार्ट-बी योजना के तहत अंडरग्राउंड केबलिंग का काम तेजी से चल रहा है. योजना के तहत नंगे तार की जगह एलटी केबल लगाये जा रहे हैं. केबल खींचने के क्रम में विभागीय एजेंसी की अोर से केबल […]

विज्ञापन

देवघर : बाबा विश्वनाथ की नगरी इलाहाबाद के बाद अब बाबा बैद्यनाथ की नगरी में केंद्र की आरएपी-डीआरपी पार्ट-बी योजना के तहत अंडरग्राउंड केबलिंग का काम तेजी से चल रहा है. योजना के तहत नंगे तार की जगह एलटी केबल लगाये जा रहे हैं. केबल खींचने के क्रम में विभागीय एजेंसी की अोर से केबल में 20 एंपियर का एमसीवी बाक्स लगाया जा रहा है.

बिजली उपभोक्ताअों को उस बॉक्स से अब कनेक्शन दिया जा रहा है. इस बीच बिजली विभाग की अोर से बिजली कनेक्शन लेने के लिए चार्ज से संबंधित नया सर्कुलर जारी किया जा रहा है. ऐसे में वे सभी उपभोक्ता जिनके यहां बिजली की खपत चार किलोवाट से अधिक है, विभाग की अोर वैसे उपभोक्ताअों के लिए बिजली खपत के मुताबिक लोड बढ़ाते हुए थ्री फेज लाइन का कनेक्शन लेना होगा. वरना लोड बढ़ने की स्थिति पर उनकी लाइन बार-बार पोल से (एमसीवी से) ट्रिप होती रहेगी. अगर उपभोक्ता पांच किलो वाट का कनेक्शन ले लेते हैं, तो वे स्वत: थ्री फेज लाइन के हकदार हो जायेंगे. यह जानकारी विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता(एई) शेखर सुमन ने दी.

अंडरग्राउंड केबलिंग से लोगों को मिलेगा लाभ : आरएपी-डीआरपी योजना से देवघरवासियों को कई तरह का लाभ मिलेगा. स्कीम के तहत एचटी के नंगे तार को बदल कर अंडर ग्राउंड केबल किया जा रहा है. इसके बाद आंधी-पानी व पेड़ की टहनियों के तार पर टूट कर सब स्टेशन को बंद करने की आवश्यकता नहीं होगी. सिर्फ 440 वोल्ट लाइन बाधित होने पर ट्रांसफार्मर स्तर से समस्या का निबटारा कर लिया जायेगा.
उपभोक्ता की गलती से लाइन हुई ट्रिप, तो कटेगी रसीद
एई ने बताया कि बिजली विभाग ने उपभोक्ताअों को समुचित व गुणवत्तापूर्ण बिजली मुहैया कराने का संकल्प लिया है. इस क्रम में उपभोक्ताअों के लिए नया सर्कुलर जारी किया गया है. नये सर्कुलर के तहत उपभोक्ताअों की गलती से यदि लाइन ट्रिप हुई, तो अब उपभोक्ताअों का सहज तरीके से फ्यूज कॉल नहीं जुड़ेगा, बल्कि उन्हें फ्यूज जुड़वाने के लिए विभागीय कार्यालय में रसीद कटवा कर लाइन जुड़वाने की आवश्यकता पड़ेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola