बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : देवघर में नगर विकास विभाग द्वारा बाबा मंदिर सहित इसके आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके लिए नगर विकास विभाग ने झारखंड शहरी विकास अभिकरण (जुडको) को अधिकृत किया है. इलाके के सौंदर्यीकरण में पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके लिए विभाग ने साल के अंत तक […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर में नगर विकास विभाग द्वारा बाबा मंदिर सहित इसके आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके लिए नगर विकास विभाग ने झारखंड शहरी विकास अभिकरण (जुडको) को अधिकृत किया है. इलाके के सौंदर्यीकरण में पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके लिए विभाग ने साल के अंत तक डीपीआर बनाने का निर्देश जारी किया है. यह जानकारी सिटी मैनेजर प्रियंका कुमारी ने दी.
कैसा होगा शहर का स्वरूप
सौंदर्यीकरण का काम शुरू होते ही एक साल के अंदर पूरे शहर का नक्शा ही बदला जायेगा. बगैर कोई तोड़-फोड़ किये शहर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. भीड़ व ट्रैफिक व्यवस्था का ख्याल रखते हुए डीपीआर बनाने का निर्देश जारी किया गया है. बाबा मंदिर तक जाने वाले सभी अप्रोच पथ छोटे व संकीर्ण गलियों से लेकर चौड़ी सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. मकान व दुकान सभी एक रंग व एक जैसे बनाये जायेंगे. बिजली, पानी व सफाई का पूरा ख्याल रखा गया है.
बिजली का तार अंडर ग्राउंड होगा. फुटपाथ की व्यवस्था को भी सुसज्जित किया जायेगा. साथ ही बाबाधाम आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जायेगा. हैदराबाद की कंपनी दारा सवा प्राइवेट कंपनी लिमिटेड को डीपीआर बनाने का काम सौंपा गया है.
रोड पर नहीं होगी दुकानें
सौंदर्यीकरण में रोड पर लगने वाली दुकानों का विशेष ख्याल रखा गया है. फुटपाथ पर दुकानदारों को जगह दी जायेगी. वहीं पैदल चलने वाले मार्ग में पेवर्स लगा रहेगा. सभी दुकान में एक तरह के बोर्ड लगे रहेंगे, जिसमें प्रतिष्ठानों का नाम लिखा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










