बच्चों ने बताये मतदान के महत्व
देवघर : सूचना भवन के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिलास्तरीय नेशनल क्विज का आयोजन किया गया. अंतर विद्यालय स्तर पर आयोजित क्विज में 74 विद्यालयों के सफल प्रतिभागियों को दो-दो बच्चों के ग्रुप में बांटा गया था. जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी आगामी 16 दिसंबर को रांची में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. […]
देवघर : सूचना भवन के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिलास्तरीय नेशनल क्विज का आयोजन किया गया. अंतर विद्यालय स्तर पर आयोजित क्विज में 74 विद्यालयों के सफल प्रतिभागियों को दो-दो बच्चों के ग्रुप में बांटा गया था. जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी आगामी 16 दिसंबर को रांची में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता में बच्चों ने मतदान का महत्व के बारे में बताया व मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि चुनने के बारे में जानकारी दी.
उप निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मतदाता जागरूकता अभियान से मतदाताओं को प्रशिक्षित करने में सहायता मिलती है, इसकी उपलब्धि का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि वर्ष 2009 में जहां 52% मतदान हुआ था, वहीं वर्ष 2014 में यह संख्या बढ़कर 76% हो गयी. जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी थी. डीपीआरओ बीके झा ने कहा कि भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया व मतदान की अहमियत के बारे में जागरूक करना क्विज का उद्देश्य है. इस अवसर पर प्रो एसएस प्रसाद, डॉ विजय शंकर समेत आरएल सर्राफ के शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










