पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाइन ने गांव पहुंच कर बाल विवाह रुकवाया

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम जयंती ग्राम पहुंच कर बाल विवाह को रुकवा दिया और वर-वधु को हिरासत में ले लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जयंती ग्राम का रॉकी दास व गांव की ही प्रमीला का पिछले कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने […]

विज्ञापन

मधुपुर : पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम जयंती ग्राम पहुंच कर बाल विवाह को रुकवा दिया और वर-वधु को हिरासत में ले लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जयंती ग्राम का रॉकी दास व गांव की ही प्रमीला का पिछले कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने अपने घर वालो को शादी के लिए मनवाया. इसके बाद दोनों अपने घर वालो के साथ विवाह की सभी रस्मों को पूरी कर नजदीक के ही कजरा स्थित शिव मंदिर जा रहे थे. इससे पूर्व इसकी सूचना किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन को देते हुए

लड़की को नाबालिग बताया और शादी रुकवाने के लिए कहा. चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मधुपुर पुलिस के सहयोग से जयंती ग्राम पहुंची व शादी को रूकवा दिया. वर-वधू के साथ ही दोनों के परिजनों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जांच के क्रम में पता चला कि लड़का का उम्र 23 वर्ष है. लेकिन लड़की के 18 वर्ष पूरे होने में डेढ माह का समय बाकी है.

इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बॉड लिखवाया और दोनों के बालिग नहीं होने तक शादी नहीं करने की बात कही. अगर इस बीच में शादी हो जाता है तो दोनों के ही अभिभावक जिम्मेवार माने जायेंगे. इसके बाद दोनों को छोड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola