पैक्स अध्यक्षों व कृषक मित्रों को मिलेगा मानदेय
पालोजोरी : झारखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष व ग्रामीण स्तर पर काम करनेवाले कृषक मित्रों को जल्द ही मानदेय मिलेगा. इसके लिए अपने विभागीय अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. सारी फाइल तैयार होने के बाद इसेे कैबिनेट में स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. यह घोषणा कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने […]
पालोजोरी : झारखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष व ग्रामीण स्तर पर काम करनेवाले कृषक मित्रों को जल्द ही मानदेय मिलेगा. इसके लिए अपने विभागीय अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. सारी फाइल तैयार होने के बाद इसेे कैबिनेट में स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. यह घोषणा कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने शुक्रवार को पालोजाेरी प्रखंड के बरजोरी पैक्स में गेहूं बीज वितरण के क्रम में पत्रकारों के समक्ष की. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में 260 सहकारी बैंक खोले जायेंगे. इसके लिए प्रस्ताव तैयार करते हुए प्रकिया शुरू कर दी गयी है. इन बैंकों से किसानों को काफी लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










