बासुकिनाथ में अंडरग्राउंड केबलिंग का निकला टेंडर

Updated:
विज्ञापन

बाबाधाम में 60 करोड़ की लागत से चल रहा है अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम देवघर में सावन पहले काम पूरा करने का लक्ष्य देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बनारस सहित प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में अंडर ग्राउंड केबलिंग करने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इसके लिए आपीडीआरपी योजना से […]

विज्ञापन
बाबाधाम में 60 करोड़ की लागत से चल रहा है अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम
देवघर में सावन पहले काम पूरा करने का लक्ष्य
देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बनारस सहित प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में अंडर ग्राउंड केबलिंग करने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इसके लिए आपीडीआरपी योजना से उक्त काम हो रहा है
इसी कड़ी में बाबाधाम के बाद अब बाबा बासुकिनाथधाम का भी टेंडर निकल गया है. वहीं 26 करोड़ की लागत से बाबा बासुकिनाथधाम में अंडर ग्राउंड केबलिंग का शुरू होगा. बाबाधाम में 60 करोड़ से काम चल रहा है. लक्ष्य रखा गया है कि अगले सावन तक बाबाधाम-बासुकिनाथधाम में पोल व तार नहीं दिखे. इस दिशा में कंपनी को तेजी से काम करने का निर्देश भी दिया गया है. उक्त जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी.
देवघर में 60 करोड़ की लागत से चल रहा काम : आइपीडीआरपी के तहत देवघर में पूर्व से 60 करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम चल रहा है. शहर के अधिकांश मुहल्ले खासकर मंदिर और आसपास के इलाके में तो अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. इन इलाकों में एजेंसी अब इन केबुल को ट्रांसफार्मर से कनेक्टिविटी में जुटी है. काम कर रही एजेंसी से कहा गया है कि अाने वाले श्रावणी मेला शुरू होने से पहले काम पूरा कर लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola