फंदे से लटके मिले शव
विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज युवक की मौत के मामले में पिता ने मृतक की पत्नी पर जतायी हत्या की आशंका मधुपुर : थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में मंगलवार को फांसी से झूलता 26 वर्षीय मुकेश मंडल का शव पुलिस ने बरामद किया है. दूसरी तरफ मारगोमुंडा के बिरसिंडी […]
विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
युवक की मौत के मामले में पिता ने मृतक की पत्नी पर जतायी हत्या की आशंका
मधुपुर : थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में मंगलवार को फांसी से झूलता 26 वर्षीय मुकेश मंडल का शव पुलिस ने बरामद किया है. दूसरी तरफ मारगोमुंडा के बिरसिंडी में 20 वर्षीया विवाहिता सेहरा खातून का शव भी फांसी के फंदे से लटका मिला. युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक की पत्नी, परिजनों व ग्रामीणों से ली.
पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश मंडल के पिता हृदय मंडल का कहना है कि उसके बेटे मुकेश की पत्त्नी का संबंध किसी दूसरी औरत के साथ था. उसकी पत्नी ने ही उसके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है. मृतक की पत्नी कुंती देवी व उसकी मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है. कुंती ने पुलिस को बताया कि चार माह पूर्व उसकी शादी मुकेश के साथ हुई थी. शादी के बाद से घर में बाइक खरीदने को लेकर बराबर मुकेश के पिता के बीच विवाद चल रहा था. बताया कि सुबह करीब पांच बजे मुकेश शौच के लिए निकला था. कुछ देर बाद देखा कि घर के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और उसका पति फांसी पर लटका हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उधर, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बिरसिंडी गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय विवाहिता सेहरा खातून का शव पुलिस ने फांसी के फंदे से लटकाता हुआ बरामद किया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले थाना पहुंचे. मृतका के पिता जसीडीह थाना क्षेत्र के ओझा जमुआ गांव निवासी अब्बास अंसारी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व कादिर अंसारी के साथ उनकी पुत्री की शादी हुई थी. शादी के कुछ माह बाद ही दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री सेहरा की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से फांसी पर लटका दिया है. उन्होंने पति कादिर अंसारी, गोतनी, सास व दो भैंसुर को नामजद आरोपित बनाया है. इस संबंध में मारगोमुंडा थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो ने कहा कि मृतका के पिता के बयान पर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपित फरार बताये जाते हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
कहते हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मृत युवक के पिता हृदय मंडल ने लिखित शिकायत दी है. जिसमें मुकेश की पत्नी को आरोपित बनाया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.
सक्रिय रहें मुखिया
मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ जोहन टुडू की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि 14वें वित्त आयोग से ली गयी योजनाओं को पूर्ण करें. मुखिया, पंचायत व रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया कि पंचायत सचिवालय को क्रियाशील रखें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. लोग योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकें. बैठक में मुखिया, पंचायत व रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










