मंदिर जानेवाले फुटओवर ब्रिज पर श्रद्धालु भर रहे हैं कचरा, मंदिर प्रबंधन बेखबर

Updated:
विज्ञापन

देवघर: मंदिर परिसर को छोड़ बाकी हिस्सों में गंदगी पसरी हुई है. मंिदर प्रबंधन को परवाह तक नहीं है. वहीं श्रद्धालुओं को भी पूजा करने से ज्यादा मंदिर की सफाई से कोई लेना-देना नहीं रहता है. श्रद्धालु भी एक तरह से मंदिर को गंदा करना अपना परम धर्म समझते हैं. फुटओवर ब्रिज को देखने से […]

विज्ञापन
देवघर: मंदिर परिसर को छोड़ बाकी हिस्सों में गंदगी पसरी हुई है. मंिदर प्रबंधन को परवाह तक नहीं है. वहीं श्रद्धालुओं को भी पूजा करने से ज्यादा मंदिर की सफाई से कोई लेना-देना नहीं रहता है. श्रद्धालु भी एक तरह से मंदिर को गंदा करना अपना परम धर्म समझते हैं. फुटओवर ब्रिज को देखने से ऐसा प्रतीत होता है.

मानसरोवर से लेकर मंदिर परिसर के अंदर तक पूरे ब्रिज में भक्तों ने अपने गले व हाथ में बंधे पुराने धागे को ग्रिल में बांध कर छोड़ दिया है. पानी व धूप में इस धागे के सड़ने के बाद कतार में खड़े अन्य लोगों को इस धागे के बदबू से काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता है.

साल में एक बार धागे की होती है सफाई : बाबा मंदिर में सफाई के लिये सफाई प्रभारी समेत करीब दस लोग प्रति दिन काम करते हैं. बावजूद ब्रिज के ग्रीलों की सफाई साल में एक बार श्रावणी मेले के पूर्व की जाती है. इस ओर मंदिर प्रशासन से लेकर पंडाधर्म रक्षिणी का ध्यान अब तक नहीं गया है.
सफाई होगी : झा
बीच-बीच में सफाई होते रहती है, लेकिन भीड़ वाले दिनों में इस तरह का काम नहीं हो सकता है. श्रद्धालु गांठ लगा देते हैं. सफाई करा दिया जायेगा.
बीके झा, बाबा मंदिर प्रभारी
ब्रिज साफ करायेंगे
सभा द्वारा बाबा मंदिर कार्यालय को हर समय सही सुझाव दिया जाता रहा है. समय-समय पर सभा की टीम व पुरोहित समाज के लोगों ने मंदिर में सफाई का काम किया है. रही बात ब्रिज की तो प्रभात खबर का धन्यवाद, जो हमलोगों का ध्यान आकृष्ट कराया. सभा इसे साफ करायेगी.
कार्तिक नाथ ठाकुर, महामंत्री, पंडा धर्म रक्षिणी सभा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola