हत्याकांड के आरोपितों के खिलाफ लिया जा रहा है इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

देवघर: सरकारी बस डिपो के समीप रामरतन बक्सी रोड निवासी विवाहिता वंदना कुमारी उर्फ छोटी हत्याकांड में फरार आरोपितों के लिए कांड के आइओ ने कोर्ट में इश्तेहार प्रे किया है. आइओ द्वारा कांड के आरोपित ससुर सत्यदेव वर्णवाल, भैंसुर गुड्डू वर्णवाल व गोतनी प्रीति देवी के खिलाफ कोर्ट से इश्तेहार निर्गत करने का आग्रह […]

विज्ञापन
देवघर: सरकारी बस डिपो के समीप रामरतन बक्सी रोड निवासी विवाहिता वंदना कुमारी उर्फ छोटी हत्याकांड में फरार आरोपितों के लिए कांड के आइओ ने कोर्ट में इश्तेहार प्रे किया है. आइओ द्वारा कांड के आरोपित ससुर सत्यदेव वर्णवाल, भैंसुर गुड्डू वर्णवाल व गोतनी प्रीति देवी के खिलाफ कोर्ट से इश्तेहार निर्गत करने का आग्रह किया गया है.
बताया जाता है कि कांड के आरोपित मृतका के पति संजीत वर्णवाल उर्फ टिंकू व सास प्रमिला देवी को नगर पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जानकारी हो कि मृतका के पिता देवीपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ निवासी सुधीर कुमार वर्णवाल ने नगर थाना में पुत्री की हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में जिक्र है कि गुरुवार को वंदना ने दोपहर में मां के साथ मोबाइल पर बात करते हुए कहा था कि भैंसुर उसे यह कहकर ताना मार रहे हैं कि घर में उसकी पांव पड़ते ही ससुर के साथ चाकूबाजी की घटना हुई.

इसके बाद उसके इलाज में करीब आठ लाख रुपये का खर्च आया. उक्त रुपये को मायके से मांग लाने का दबाव देते हुए कहा कि उक्त राशि नहीं दिलाने पर उसे मरवा कर फेंकवा देंगे और टिंकू की दूसरी शादी कर उक्त रकम की भरपाई करेंगे. यह सुनाते हुए वंदना ने मां से कहा था कि भाई को ससुराल भेजकर उसे मंगवा ले. इसके बाद शाम करीब सात बजे टिंकू ने साला विक्रम राज उर्फ चिकू को कॉल कर कहा कि वंदना बेहोश हो गयी है. यह सुनते ही पिता-पुत्र उसकी ससुराल आने के लिये चले. रास्ते में रामसागर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पुन: फोन कर जानकारी दी कि वंदना की मौत हो गयी. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 544/17 भादवि की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola